भाजपा महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की की गई घोषणा
भाजपाइयों ने दी बधाई
( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के संस्तुति पर महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा रस्तोगी के द्वारा प्रयागराज महानगर की महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्षों को घोषित किया गया। मीडिया प्रभारी ने बताया कि अध्यक्षों की नियुक्ति उनके गुण और समाज के अंदर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के अनुभव को देखते हुए उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गयी। नवनियुक्त महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष इस प्रकार है
वेणी माधव मंडल से स्वारिका भारद्वाज, भारद्वाज मंडल से विनीता गुप्ता, विश्वविद्यालय मंडल से आंचल ओझा, सिविल लाइन मंडल से प्रिया कैथवास, शिवकुटी मंडल से डॉक्टर विजय लक्ष्मी पांडे, नैनी मंडल से गीता श्रीवास्तव, कीडगंज मंडल से आभा भारती गोस्वामी, मुट्ठीगंज मंडल से स्वाति गुप्ता, मीरापुर मंडल से रेखा कनौजिया, चौक मंडल से शिखा खन्ना, खुल्दाबाद मंडल से सीमा श्रीवास्तव, राजरूपपुर मंडल से दीप माला श्रीवास्तव, प्रीतम नगर मंडल से सोनी गुप्ता, सदर जमुना पट्टी से काजल पटेल, सदर गंगापट्टी से सोनी लखमानी मंडल अध्यक्ष घोषित की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में मुख्य रूप से कुंज बिहारी मिश्रा देवेश सिंह वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी वर्षा जायसवाल माया द्विवेदी विजयलक्ष्मी अंजनी वंदना शर्मा रीता सिंह लक्ष्मी जोशी सुधा जोशी दुर्गेश नंदिनी काजल कैथवास रेखा यादव आभा सिंह स्मृति श्रीवास्तव सीमा जायसवाल नीलम त्रिपाठी चंदा अहलूवालिया रीता वर्मा कल्पना शर्मा आदि ने बधाई दी।



