अयोध्या की तर्ज पर प्रयागराज में लगेगी श्रीराम की मूर्ति

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश में अयोध्या की तरह प्रयागराज में भी श्रीराम की मूर्ति लगेगी। इसके साथ ही वहां श्रीराम वन गमन मार्ग को भी विकसित किया जाएगा। भगवान राम के साथ निषादराज गुह ( केवट), जिन्होंने राम को नौका से गंगा पार करवाया था, उन दोनों की एक साथ भव्य प्रतिमा लगेगी। निषादराज पार्क भी बनेगा। योगी सरकार ने प्रतिमा स्थापना के साथ-साथ स्थल के विकास के लिए 15 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है।
सरकार ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई विभागों को प्रयागराज के विकास की जिम्मेदारी सौंपी है। सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि श्रीराम की मूर्ति के आसपास के इलाके का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। निषादराज ने श्रीराम को नाव से गंगा पार कराई थी। उसी जगह शृंगवेरपुर में श्रीराम की प्रतिमा लगेगी। इसके अलावा वहां निषादराज पार्क भी बनाया जाएगा। पार्क में हर साल दीपावली के मौके पर रामायण का पाठ भी करवाया जाएगा। प्रशासन इस योजना को मूर्त रूप देने में जुट गया है।



