Latest

नवजीवन तैराकी क्लब का मूल मंत्र जल हो या थल करे योग रहे निरोग का संदेश दीया

तैराकों ने यमुना नदी में योगा किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज नवजीवन तैराकी क्लब के तत्वाधान में प्रत्येक वर्षो की भांति इस वर्ष भी मीरापुर सिंधु सागर घाट, (ककरहा घाट) पर योग दिवस के शुभ अवसर पर अपने मूल मंत्र के माध्यम से, जल हो या थल करें योग रहे निरोग का संदेश दीया, तैराकी ”प्रशिक्षक” श्री त्रिभुवन निषाद एवं श्रीमती कमला निषाद की देख-रेख में ”तैराक” महिला, पुरुष, बालक व बालिकाओं द्वारा यमुना नदी में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड से सम्मानित राष्ट्रीय खिलाड़ी मानस निषाद द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग की दूरी का पालन करते हुए योगा कराया। त्रिभुवन निषाद एवं श्रीमती कमला निषाद की देख-रेख में योगा करवाया गया। योग कार्यक्रम में भाग लेने वाले तैराको का नाम इस प्रकार है। धीरज साहू, राजकुमार वर्मा, नीरज कपूर, श्रीमती पूजा कपूर,अजय निझावन, श्रीमती दिव्या निझावन, श्रीमती अर्चना अग्रवाल,अरुण शुक्ला कुमारी रितिका शुक्ला, संदीप गुप्ता, अमित निषाद, शिवम अग्रवाल, तनिष्क निषाद, सोनू,अमृत, मोनू, समीर, समर निझावन, कनिष्ठ, स्नेहा, मोक्ष, अभिषेक, कनिष्का निषाद, आकार साहू , अभय वर्मा, शुभम आदि ने विभिन्न मुद्राओं में जैसे ताड़ासन शवासन सूर्य नमस्कार आदि का योगा किया गया।

Related Articles

Back to top button