शहर की प्रतिष्ठित महिलाएं कैंसर जागरूकता अभियान के तहत कस्बो में जा कर महिलाओं को करेंगी जागरूक

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सिविल लाइंस महिला व्यापार मंडल की और से सिविल लाइंस स्थित होटल ट्यूलिप इन मे कैंसर जागरूकता सेमिनार का आयोजन 12 सितंबर रविवार की शाम को किया जा रहा है। जिसमें प्रयागराज शहर की पढ़ी-लिखी बुद्धिजीवी वर्ग की 25 महिलाओं को जागरूकता से संबंधित सेमिनार में जानकारियां दी जाएंगी। और ये महिलाएं समाज के विभिन्न बस्तियों में जा कर वहां की महिलाओं को जगरूप करेंगी । इस सेमिनार में कमला नेहरू मेमोरियल कैंसर रिसर्ज सेंटर हॉस्पिटल प्रयागराज की कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सोनिया तिवारी द्वारा प्रयागराज शहर की 25 महिलाओं को शुरुआती कैंसर के लक्षण को कैसे खुद से चेकअप करें उसकी जानकारी वा कैंसर से बचाओ तथा समय पर उसका इलाज को लेकर जानकारियां दी जाएंगी । जिसको प्रोजेक्टर के माध्यम से वहां मौजूद शहर की महिलाओं को जागरूकता से संबंधित जानकारियां दी जाएंगी। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सिविल लाइंस महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष अवंतिका टंडन महामंत्री पल्लवी अरोरा कोषा अध्यक्ष हिन खान मोनिका गॉड रंजना मिश्रा रागनी चंदेल नूपुर अग्रवाल सविता सेठ अंकिता सर्राफ विजिता भाटिया सौम्या चतुर्वेदी विनीता बनर्जी रश्मि लांबा गायत्री गुलाटी प्रेमा मंदानी संगीता मध्यान्ह राजलक्ष्मी तिवारी निशा धवन लकी श्रीवास्तव आदि महिलाएं शामिल होगी ।



