Latest

फ़िल्म मेकिंग कार्यशाला का शुभारंभ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) ।”सीमा आर इंटरप्राइजेज” के बैनर तले फ़िल्म निर्माता-निर्देशक राकेश श्रीवास्तव द्वारा मुंशीराम की बगिया में फ़िल्म मेकिंग एवं अभिनय की कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। पं0देवराज शुक्ला ने मंत्रोच्चार से कार्यशाला हेतु श्रीगणेश पूजन किया गया।कार्यशाला के प्रथम दिवस 22 सदस्यों ने प्रतिभाग किया।परस्पर परिचय के माध्यम से नये सदस्यों को स्वयं को प्रस्तुत करने की कला से अवगत कराया गया।
परिचय के पश्चात फ़िल्म “लौटा दो ज़मीर” के विभिन्न ओटीटी पर आने संबंधित जानकारी देते हुए निर्देशक राकेश ने इस बात को साझा किया कि इस कार्यशाला में भाग प्रतिभाग करने वाले सभी सदस्यों को उनकी प्रतिभा के अनुरूप आगामी फिल्म “संस्कार” में काम करने का अवसर दिया जायेगा।कार्यशाला संचालक मंडल के सदस्य योगेन्द्र मिश्रा,अर्चना गुप्ता एवं मनीष कपूर के अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि कुमार नारायण एवं एडवोकेट कमल ओझा पंडित देव राज शुक्ला उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button