LatestLatestकुंभगंगा तट सेलोकप्रियसंत समागमहाेम

अब तक 12 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया कुंभ स्नान,मौनी अमावस्या पर बना रिकार्ड

प्रयागराज। आस्था के सबसे बड़े समागम के तौर पर प्रचलित कुंभ मेले को अभी महीना भर भी पूरा नहीं हुआ है और इस दौरान साढ़े 12 करोड़ लोग पवित्र स्नान कर चुके हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगने वाले इस मेले का आगाज मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी से हुआ था और यह मेला 4 मार्च तक चलेगा.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक 14 जनवरी मकर संक्रांति से आज यानी सोमवार तक करीब साढ़े 12 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई है. मेले के खत्म होने में अभी महीने भर का समय बाकी है. ऐसे में करीब इतने ही और श्रद्धालुओं के आने की संभावना है.

छह साल में एक बार आने वाले इस पावन पर्व पर कई नामी शख्सियों ने भी पवित्र स्नान किया है. संगम में कई केंद्रिय मंत्रियों समेत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी डुबकी लगाई है. सोमवार को मौनी अमावस्या थी. जिसके चलते कुंभ मेले में दूसरे शाही स्नान का भी आयोजन हुआ. पहला शाही स्नान मकर संक्रांति के दिन हुआ था. अधिकारियों का कहना है कि मौनी अमावस्या वाले दिन शाम छह बजे तक ही एक करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button