मनमाने वाटर टैक्स में वृद्धि के विरोध में माँ अलोपशंकरी सोसायटी ने की बैठक

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। मनमाने वाटर टैक्स में वृद्धि के विरोध में माँ अलोपशंकरी सोसायटी अलोपीबाग के तत्वावधान में नागरी प्रेस परिसर, अलोपीबाग में बैठक सम्पन्न हुयी।
बैठक में नागरिकों ने बढ़ाये गये मनमाना वाटर टैक्स के प्रति आक्रोश व्यक्त किया
जिसकी अध्यक्षता अरविन्द कुमार पाण्डेय तथा संचालन क्षेत्रीय वरिष्ठ पार्षद कमलेश सिंह ने किया। बैठक में नागरिकों ने बढ़ाये गये मनमाना वाटर टैक्स के प्रति आक्रोश व्यक्त किया और जल कल विभाग से हाउस टैक्स की भाति वाटर टैक्स वृद्धि को भी स्थगित करने की मांग की तथा पीने लायक शुद्ध पेयजल बिना टुल्लू पन्य चलाये जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की व्यवस्था करने की मांग की। बढ़ाये गये वाटर टैक्स के विरोध में वापसी तथा जनआन्दोलन करने का निर्णय लिया। बैठक में उपस्थित सभी नागरिकों ने एक स्वर मे नगर निगम व जलकल विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के प्रति आक्रोश व्यक्त किया और उत्तर प्रदेश सरकार से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। बैठक में मुख्य रूप से पार्षद शिवसेवक सिंह, अशोक सिंह, आनन्द घिल्डियाल, चन्द्रप्रकाश गंगा धारा सिंह यादव, हिमांशु गौड़, अजीत कुमार सिंह, अनुराग विद्यार्थी, राजकुमार शर्मा अश्वनी मिश्रा, नीरज कुमार सोनकर, मनोज श्रीवास्तव, रमेश अग्रवाल अरून कुमार श्रीवास्तव, गोपाल जी सिन्हा, रोहित कुमार यादव, कमलेश सिंह राम निरंजन सिंह विनोद त्रिपाठी, श्री राम केसरवानी आदि मौजूद रहे। अन्त में धन्यवाद ज्ञापन अलोपशंकरी सोसाइटी के अरविन्द कुमार पाण्डेय अध्यक्ष
ने दिया।




