निरंजनी अखाड़े के बलबीर गिरी की हुई चादरपोशी, बने श्रीमहंत

( अनुराग शुक्ला/आनंत पांडेय ) 
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी एवं बाघम्बरी गद्दी और बड़े हनुमान मंदिर का बलबीर गिरी को मंगलवार को उत्तराधिकारी घोषित कर दिया गया। अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानन्द महराज ने तिलक लगाकर एवं चादर ओढ़ाकर मठ बाघम्बरी गद्दी का महंत नियुक्त किया। इससे पूर्व संतों ने महन्त नरेन्द्र गिरी को षोडशी के अवसर पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।
निरंजनी अखाड़े के श्री महंत नरेन्द्र गिरे के षोडशी के अवसर पर मंगलवार को बाघम्बरी मठ परिसर में उनके चित्र पर पूरे देश आए संतो ने पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महराज एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरी महराज ने बलवीर गिरि को तिलक लगाकर और चादर ओढ़ाकर उन्हें मठ बाघंबरी गद्दी का महंत नियुक्त कर दिया। इसके साथ ही दूसरे अखाड़ों के संतों ने भी महंताई की चादर ओढ़ाकर बलवीर गिरि को महंत के रूप में स्वीकार किया। महंताई की चादर विधि पूरी होने के साथ ही षोडशी भंडारा भी शुरू हो गया. जिसमें साधु-संतों के साथ ही आम भक्तों को भी भोजन करवाया गया। चादर ओढ़ाने वालों में प्रेम गिरी, बालकानन्द महाराज, मथुरा के विद्यानन्द, विष्णु चैतन्य, आशुतोष गिरी, किन्नर अखाड़े के मण्डलेश्वर कौशिल्या, जम्बू के अमरपुरी, निर्मल अखाड़े के ज्ञानदेव महराज, विश्व हिन्दू परिषद के दिनेश चन्द्र, हरियाणा के अनूप भारतीय दूर दराज से आये संन्तों ने चादर ओड़ाया।



