प्रदेश
कहीं भी नज़र नहीं आया मोहर्रम का चाँद रविवार को पहली मोहर्रम 9 अगस्त को होगा आशूरा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। ज़िलहिज्जा की अनतिस को माहे मोहर्रम के चाँद होने की देश भर से कहीं से भी सूचना नहीं मिली अब शनिवार 30 ज़िलहिज्जा को माहे मोहर्रम के चाँद होने के साथ करबला के शहीदों की याद मे मजलिस मातम का सिलसिला दो माह और आठ दिनो तक जारी रहेगा।अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया के प्रवक्ता सैय्यद मोहम्मद अस्करी के अनुसार शनिवार को माहे मोहर्रम के चाँद निकलने पर अज़ाखानो मे अलम ताबूत ज़री झूला मासूम अली असग़र और तुरबत व तगज़िया रख ठर मजलिस मातम का दौर शुरु होगा।रविवार को पहली मोहर्रम और 9 अगस्त को आशूरा होगा।औरतें चूड़ीयों को तोड़ कर काले लिबास धारण कर लेंगी।लाल पीले नारंगी कपड़ो से दो महिना आठ दिन परहेज़ रहेगा।घरों व इमामबाड़ो पर सियाह परचम लहराने लगेंगे।




