Latest

महिला व्यापार मंडल की पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए कमर कसी

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज महिला व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए आपातकाल बैठक चौक पर संपन्न किया।महिला पदाधिकारी मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मी बहुगुणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पदाधिकारियों को यह बताया गया कि डोर टू डोर जाकर ब्यूटी पार्लर, ब्यूटीक, के अलावा अन्य व्यापार कर रही महिला पदाधिकारियों को सदस्य बनाकर जोड़ने का कार्य करें और संगठन को मजबूत करें, इसके अलावा महिला पदाधिकारियों ने यह तय किया कि जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें इलाहाबाद जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाकर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा बैठक का संचालन जिला प्रभारी प्रतिमा मिश्रा ने किया बैठक में प्रमुख रूप से रूपाली अवस्थी सुधा जोशी, अपूर्व चंद्रा, प्रतिमा मिश्रा, पूनम द्विवेदी, काजल कैथवास, माया पांडे, मुनमुन अधिकारी, मीनू देवी, सरिता गुप्ता के अलावा तमाम महिला पदाधिकारी ने भाग लिया

Related Articles

Back to top button