पुलिस के आला अधिकारियों ने गूगल मीट का शुभारंभ किया।

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज के सुभाष चौराहे पर पुलिस के आला अधिकारियों ने गूगल मीट का शुभारंभ किया। और गूगल मीट के जरिये सघन चेकिंग अभियान भी चलाया उस दौरान हर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गयी ।साथ गाड़ियों में लगे ब्लैक फिल्म को पुलिस ने उतरवाया। यह सघन चेकिंग अभियान एक साथ गूगल मीट के माध्यम से प्रयागराज मंडल के सभी जनपदों में चलाया गया । इसका मकसद अपराधियों के धरपकड़ से जुड़ा है । जैसे कि कोई अपराधी प्रयागराज में अपराध कर के पास के जिलों में जाने की कोशिश करता है । तो वह नहीं जा सकेगा । क्योंकि एक साथ पुलिस चेकिंग अभियान चलाती रहेगी । और उस अपराधी को पकड़ लिया जाएगा । प्रयागराज के सुभाष चौराहे पर जिले के एसएसपी आईजी और डीआईजी तीनों आला अधिकारी मौजूद रहे । उनके ही निगरानी में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया और उस दौरान आईजी ने प्रयागराज मंडल के सभी जिलों को एक साथ गूगल मीट के माध्यम से रूबरू होते रहे । और लगातार पूछताछ भी करते रहे ।कि किस तरह से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । और उसका क्या रिस्पांस मिल रहा है।



