Latest

इविवि में मासिक टेस्ट 20 अक्तूबर से

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संबद्ध कॉलेजों में प्रोन्न्त पाए छात्रों का मासिक टेस्ट अगले महीने से शुरू होगा। तीन महीने में होने वाला टेस्ट 20 से 30 अक्तूबर के बीच होगा। टेस्ट के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम परिणाम माना जाएगा। परीक्षा नियंत्रक की तरफ से सभी संकायों के डीन, सभी निदेशक, को-ऑर्डिनेटर और संघटक कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र भेज दिया गया है।
कुलपति के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार स्नातक पाठ्यक्रम के तहत बीए, बीएससी, बीकॉम और बीएससी होमसाइंस द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को तीन महीने तक विभाग स्तर पर एक टेस्ट देना होगा। यह टेस्ट ऑनलाइन मोड में विभाग द्वारा कराया जाएगा। इसके लिए निर्धारित किया गया है कि पहला टेस्ट 20 से 30 अक्तूबर, दूसरा 10 से 18 दिसंबर और तीसरा टेस्ट 10 से 18 फरवरी के बीच कराया जाएगा। इसके बाद विभाग तीन में से दो बेहतर टेस्ट के अंक प्रत्येक प्रश्न पत्र के लिए परीक्षा नियंत्रक कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। फिर इसी परिणाम को आधार मानकर अंतिम तौर पर परिणाम घोषित कर मार्कशीट जारी की जाएगी। प्रयोगात्मक परीक्षा और वायवा ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन मोड में कराया जाएगा। यह व्यवस्था कोरोना की वजह से सिर्फ शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए ही मान्य होगी।

Related Articles

Back to top button