Latest

वेतन नहीं पाने वाले तदर्थ शिक्षकों को भी वेटेज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) 2021 भर्ती में वेतन नहीं मिलने के कारण फ्रेश अभ्यर्थी के रूप में शामिल तदर्थ शिक्षकों को भी वेटेज का लाभ मिलेगा। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के उपसचिव नवल किशोर ने ऐसे अभ्यर्थियों से 15 सितंबर तक पोर्टल पर ऑनलाइन सूचना देने को कहा है।
चयन बोर्ड ने ट्रेजरी से वेतन नहीं पा रहे तदर्थ शिक्षकों को पहले फ्रेश अभ्यर्थी के रूप में आवेदन करने को कहा था। इस पर श्रीचन्द्र ओझा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। सर्वोच्च न्यायालय ने 18 व 25 अगस्त को अपने आदेश में वेतन नहीं पा रहे तदर्थ शिक्षकों को भी वेटेज का लाभ देने के निर्देश दिए थे। इस पर चयन बोर्ड ने इन अभ्यर्थियों शिक्षकों से पूर्व में किए गए पंजीकरण संख्या के सापेक्ष अपने आवेदन में तदर्थ शिक्षक होने की सूचना मांगी है। इसके अलावा पूर्व में दी गई किसी सूचना को अपडेट नहीं किया जा सके। ऐसे 100 से अधिक तदर्थ शिक्षकों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button