Latest

फिल्म निर्देशक सुजीत कुमार सिंह के घर हुआ गणपति बप्पा का आगमन

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। गणेश चतुर्थी के दिन घर घर गणपति बप्पा का आगमन हुआ है। इसी क्रम में भोजपुरी के पॉवर स्टार पवन सिंह की कई सुपर हिट फिल्मों के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह भी पिछले 7 वर्षों से अपने घर पर डेढ़ दिनों के गणपति जी बिठाते हैं। इस बार भी मुम्बई में उनके घर पर गणपति बप्पा का आगमन हुआ है। उन्होंने गणेश जी की पूजा की और सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
गणेश महोत्सव की उन्होंने सभी को शुभकामनाऐं दी हैं। बता दें कि जब तक घर पर बप्पा विराजमान रहते हैं लोग उनकी खूब सेवा करते हैं। गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा और माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि गणेश जी अपने साथ भक्तों की हर मुसीबत ले के जाते हैं। साथ ही उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि आप सभी पर भगवान श्री गणेश की कृपा बनी रहे आपको हर कार्य में सफलता मिले, यही मेरी कामना है। जब भी कोई मुश्किल आये, गणेश जी आप के साथ हों, क्योंकि जब भी कोई कष्ट आता है
तो इन्‍होंने ही संभाला है।”
आपको बता दें कि पावरस्टार पवन सिंह के साथ बतौर फिल्म निर्देशक सुजीत कुमार सिंह काफी टाइम से जुड़े हुए हैं। सुपरस्टार पवन सिंह और निर्देशक की जोड़ी ने अब तक भोजपुरिया राजा, सत्या, धड़कन, वांटेड, क्रेक फाईटर जैसी ब्लॉकबस्टर भोजपुरी फिल्में दी हैं। जोकि अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है।
गौरतलब है कि अभी हाल ही में जुबली स्टार दिनेशलाल यादव स्टारर भोजपुरी फिल्म “आर्मी” तथा “राजा डोली लेके आजा” दो फ़िल्म की शूटिंग बतौर निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने किया है।

Related Articles

Back to top button