Latest
जनपद के समस्त कोचिंग संस्थान 16 जनवरी तक बन्द
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जनपद के समस्त कोचिंग संस्थान 16 जनवरी तक बन्द रहने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित किया जाय। जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रयागराज आर.एन विश्वकर्मा ने सोमवार को विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि मुख्य सचिव, उप्र शासन लखनऊ के आदेशानुसार कोरोना संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत जनपद के समस्त कोचिंग संस्थान 16 जनवरी तक बन्द रहेंगे।



