नौनिहाल रहे स्वस्थ सरकार कृत संकल्पित— केसरी देवी पटेल

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल ने आज सरोजनी नायडू बाल चिकित्सालय का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं को देखते हुए मरीजों के परिजन से मिलकर उनका कुशल क्षेम पूछा और बच्चों के जल्द स्वस्थ होने की उनके परिजनों को शुभकामना भी दी । आज प्रातः काल फूलपुर सांसद सरोजिनी नायडू अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने अस्पताल परिसर एवं वार्डों का निरीक्षण किया , और उपस्थित प्रधानाचार्य डॉ एस पी सिंह सरोजनी नायडू बाल चिकित्सालय अधीक्षक डॉ मनोज वीर सिंह डॉक्टर ममता सचान से मरीजों की जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें अच्छी से अच्छी चिकित्सा उपलब्ध कराने का दिशा निर्देश दिया । उन्होंने आगे कहा कि आजादी के उपरांत वर्तमान सरकार ने चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य किया है ।जोकि सराहनीय है और सभी चिकित्सक एवं कर्मचारी गण अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं l



