Latest

नींद से जागे कोरांव थाना प्रभारी गांजा माफियाओं पर गिरी गाज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। डीआईजी एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित के मार्गदर्शन में यमुनापार में अवैध गांजे का कारोबार करने वाले माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोरांव पुलिस द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई अवैध गांजा के कारोबार में संलिप्त एक आरोपी कमलाकान्त पटेल उर्फ मुखिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

बड़ोखर चौकी प्रभारी के कार्यशैली पर उठे थे सवाल

आरोपी के पास से पुलिस ने तीन किलो 100 ग्राम अवैध गांजा व एक मोटरसाइकिल बरामद की । अनुराग दर्शन समाचार पत्र और सोशल मीडिया में अवैध गांजा की बिक्री करते हुए इसी आरोपी की वीडियो वायरल की गई थी।जिस पर खबर को संज्ञान में लेकर एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने कोरांव थाना प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई गई थी। और तत्काल कार्रवाई करते हुए इस घटना का खुलासा करने का आदेश दिया था।

Related Articles

Back to top button