Latest

बंटी और बबली 2 फिल्म से अपना डेब्यू करने से पहले बड़े ब्रांड से जुड़ीं शरवरी

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शरवरी ने बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटी और बबली 2 से अपना डेब्यू करने के पहले ही एक और बड़ी विज्ञापन डील हासिल कर ली है। उनको एले 18 ने अनुबंधित किया है। भारत में पॉन्ड्स के नए चेहरे के रूप में साइन किए जाने के ठीक बाद यह खबर आई है. अपनी झोली में दो विशाल ब्रांड हासिल कर लेने और आदित्य चोपड़ा के साथ हुई तीन-फिल्मों की डील की बदौलत शरवरी यकीनन एक गौर करने लायक टैलेंट बन गई हैं. एक ट्रेड सूत्र ने सूचना दी है।
सूत्र का कहना है, ‘यह सच्चाई है कि सभी की निगाहें शरवरी पर टिकी हुई हैं. वह टैलेंटेड हैं, कबीर खान की ‘द फॉरगॉटन आर्मी में किए गए अपने परफॉर्मेंस के लिए बड़ी तारीफ हासिल कर चुकी हैं, वह बला की खूबसूरत दिखती हैं और आने वाले वर्षों में एक बड़ा स्टार बनने के लिए आदित्य चोपड़ा द्वारा उन्हें संवारा जा रहा है। वाईआरएफ शरवरी की काबिलियत से बखूबी वाकिफ है और वह बड़ी फिल्मों तथा महंगी विज्ञापन डील के सहारे उन्हें आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।
‘पॉन्ड्स और एले 18 की असंख्य लोगों तक व्यापक पहुंच है और इनके साथ हुई डील से यह सुनिश्चित होगा कि शरवरी अपने डेब्यू से पहले ही पूरे भारत में एक जाना-पहचाना नाम बन जाएंगी. शरवरी को लेकर जल्द ही एक बड़ी फिल्म की घोषणा भी होने जा रही है और यह इंडस्ट्री में एक बार फिर चर्चा का विषय बन जाएगी. शरवरी ऐसी शख्सियत हैं, जिनको इंडस्ट्री बड़े करीब से फॉलो कर रही है. चर्चा यह भी है कि ‘बंटी और बबली 2 के सिनेमाघरों में रिलीज होने पर वह हम सभी को चौंका देंगी।

Related Articles

Back to top button