राजा भैया पंहुचे हड़ाहा- राजा राजीव सिंह के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

दरियाबाद बाराबंकी ( अनुराग दर्शन समाचार )।हड़ाहा राजा राजीव कुमार सिंह के आकस्मिक निधन के बाद गुरुवार को रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया हड़ाहा स्टेट पंहुचे और वहां पर मौजूद राजा के बेटे रितेश कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह से भेंट करके उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया और कहा कि भविष्य मे राजनीतिक व सामाजिक जरूरत पर हमेशा ही साथ देने का वादा किया। प्राप्त विवरण के अनुसार हड़ाहा स्टेट के राजा राजीव कुमार सिंह दरियाबाद विधानसभा से 6 बार विधायक व राज्यमंत्री रहे।कुछ दिनों पूर्व समाजवादी पार्टी से बेटे रितेश उर्फ रिंकू सिंह को टिकट न मिलने से आहत पूर्व मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह गुरुवार को हड़ाहा स्टेट पंहुचे और राजा के बेटे रितेश कुमार उर्फ रिंकू सिंह से मिलने जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया गुरुवार को स्वर्गीय राजा राजीव कुमार सिंह के निधन के बाद दुःख प्रकट करने दरियाबाद के हड़ाहा स्टेट पंहुचे और उनके ह्रदयाघात के बाद आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया और उनके बेटे रितेश कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह से मिलकर उन्हें भविष्य में हर संभव मदद का आश्वासन दिया और उनसे कहा कि पिता की तरह राजनीति व सामाजिक कार्यो में खुलकर सामने आओ जिसके बाद रिंकू सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कही।



