डायसिस ऑफ़ लखनऊ के कर्मचारी संगठन के कर्मचारियों ने बकाया वेतन की मांग की

सिविल लाइन स्थित बिशप हाउस के गेट नंबर 2 पर एक घंटे की सांकेतिक हड़ताल की
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। वेतन ना मिलने से बिशप हाउस के कर्मचारी भुखमरी की कगार पर बिशप ऑफ़ लखनऊ डॉ पीटर बलदेव कर रहे हैं ।चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का शोषण वेतन मांगने पर डॉक्टर पीटर बलदेव द्वारा कहा जाता है इन सबको लात मार के भगा दो। यह हाल है डायसिस ऑफ़ लखनऊ कर्मचारी संगठन के कर्मचारियों ने मासिक 15 माह का बकाया वेतन की मांग को लेकर सिविल लाइन स्थित बिशप हाउस के गेट नंबर 2 पर एक घंटे की सांकेतिक हड़ताल की। कर्मचारियों ने ट्रस्ट के चेयरमैन डॉक्टर पीटर बलदेव खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताल को कर्मचारियों संघ के , अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा कर्मचारी संजय सिंह आदि ने संबोधित किया। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि पिछले 8 महीने से वेतन नहीं मिला है, जिसके चलते कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। घर में राशन तक नहीं है। स्कूलों में बच्चों की फीस जमा नहीं हो रही है। कई बच्चों को स्कूल से निकाल दिया गया है। कर्मचारियों ने कोरोना काल के दौरान आगे बढ़कर सेवाएं दी, जिसके ट्रस्ट प्रशासनकी लापरवाही के कारण कर्मचारियों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो में कार्यरत कर्मचारी 17 सितंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल करेंगे। इस दौरान सदाशिव कुशवाहा जीतलाल रमेश कुमार प्रेम नारायण पांडे राजू जॉर्ज सुनील कुमार भारतीय चंदन कुमार चंद बली भारतीय भरत लाल संपत लाल रामकृपाल चौकीदार आदि संगठन के लोग उपस्थित थे।


