Latestकुंभगंगा तट से

संगम में लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर लिया पुण्य लाभ

इलाहाबाद। प्रयागराज संगम किनारे एक माह चलने वाले माघ मेला के आखरी स्नान पूर्णिमा स्नान पर्व पर संगम किनारे लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर पुण्य के भागीदार बनें।

आज संगम में लाखों श्रद्धालुओं ने और लाखों कल्पवासियों ने संगम में डुबकी लगाकर कल्पवास पूर्ण का आशीर्वाद लिया और मां गंगा से आशीर्वाद लिया कि हम फिर दोबारा अगले बार स्नान करने आए आपके पास आए आप संगम किनारे कल्पवासियों ने गंगा में स्नान कर हवन पूजा पाठ कर अपना कल्पवास का पूर्ण किया और गरीबों को भोजन कपड़ा अन्य चीजें दान कर पुण्य के भागीदार बनें।

आज का दिनविशेष होने के कारण लोगों मैं काफी आस्था दिख रही थी आज चंद्रग्रहण होने के कारण गंगा घाटों पर काफी भीड़ रही वहि मेला क्षेत्र में सुरक्षा को देखते हुए पुलिस विभाग ने सभी जगह चौराहों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम थे।

यातायात पुलिस द्वारा तीर्थ यात्रियों को संगम तक पहुंचने के मार्ग के लिए चौराहे चौराहे पर तैनात थे मेला क्षेत्र में हर जगह भंडारा और कथा प्रसाद वितरित हो रहा था ।

जिलाधिकारी द्वारा मेला का निरीक्षण करते रहे वहि मेला क्षेत्र में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय अपने मातहतों द्वारा मेले की निगरानी CCTV द्वारा और खुफिया विभाग एटीएस और खुफिया विभाग के द्वारा मेले की देखभाल में लगे हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button