अनशन स्थल पहुंचे SDM हुई वार्ता,लिखित मिलने पर टूटेगा अनशन

( अनुराग शुक्ला ) करछना (अनुराग दर्शन समाचार )। आज अनशन में SDM से वार्ता करते हुए प्रदेश महासचिव जितेंद्र तिवारी ने कहा की किसानों को मुआवजा जल्द से जल्द मिलना चाहिए। और हमारी हर मांग लिखित में चाहिए । भले 2 दिन और बैठाना पड़े। वही SDM ने कहा की कल बिजली विभाग से वार्ता करके उसके बाद लिखित में देंगे।
करछना में चल रहे आमरण अनशन का समर्थन करने युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश मिश्रा और प्रभारी प्रयागराज रामानुज पांडेय आये। और अनशनकारी साथियो को माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही कांग्रेस के जिले के नेता भी आये। जिसमे किसान उपाध्यक्ष सुशील तिवारी,नमस्ते यादव,अफरोज भाई,अंजुम नाज,अरविन्द सोनकर अनशन पर सहयोगी रंगराज सिंह,रोहित कुशवाहा,दिनेश सोनी, सुरेश पटेल,PR भट्टाचार्य, वीरेंद्र चौबे,विपिन तिवारी,अध्य्क्ष सूरज शुक्ल,विराज शुक्ल रविराज सिंह,पवनेश आदि रहे।




