भोजवुड में छा गई सिने तारिका काजल पांडे

(अनुराग शुक्ला )लखनऊ (अनुराग दर्शन समाचार )। सिने तारिका काजल पांडे भोजपुरी सिनेमा यानी भोजवुड पर जबरदस्त छा गई। और अधिकतर भोजपुरी फिल्मों में नजर आ रही हैं। ये कामयाबी इन्होंने अपने दमदार अभिनय और चुलबुली अदाओं से मिली है । इन्होंने आपने कामयाबी का श्रेय भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों को देती हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि हम जो भी काम करते हैं वह अपने भोजपुरी दर्शकों को ध्यान में रखकर करती हूं। जिससे बड़ी आसानी से उनके दिल में जगह बना सकूं । हमारे लिए सबसे पहले हमारे भोजपुरी दर्शक हैं जो मुझे इस मुकाम पर पहुंचाए।इसलिए हम उनका तहे दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं की आप सबका प्यार ऐसे ही बना रहे । इनकी मुख्य फिल्मों की बात करें तो दूल्हा मिलल दिलदार बलमुआ नदिया के पार रंगबाज एक बताशा 12 हसीना इत्यादि। इन्होंने भोजपुरी फिल्म भोजपुरिया में दम बा में आइटम सॉन्ग भी की है । अभी लगातार कई फिल्मों की शूटिंग चल रही है, तथा कई फिल्मों में अनुबंधित भी की जा चुकी हैं ।




