Latest
नदियों की गंदगी साफ करने के लिए नगर निगम ने खास बोट खरीदी

महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने नदियों की सफाई करने वाली बोट का उद्घाटन किया
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नगर निगम द्वारा गंगा-यमुना में तैरते कचरे की गुरुवार से सफाई शुरू होगी। दोनों नदियों पर तैरती गंदगी साफ करने के लिए रिवर स्कीमर बोट लाई गई है। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी नदियों की सफाई करने वाली बोट का दोपहर में उद्घाटन किया। नदियों की गंदगी साफ करने के लिए नगर निगम ने खास बोट खरीदी है। नमामि गंगे के मद से लगभग एक करोड़ 75 लाख की बोट से जलकुम्भी भी साफ होगी। जलकुम्भी साफ करने के लिए बोट में खास तरह का कटर लगा है। बोट से सफाई शुरू होने के बाद नगर निगम नदियों किनारे कचरा रखने का स्थान तय करेगा।


