Latest

सड़क पर मलबा फेंका तो देना होगा जुर्माना

 

नगर निगम ने मलबा निस्तारण को किया एजेंसी का चयन

( विनय मिश्रा )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। नगर निगम प्रशासन ने मलबा (सी एंड डी वेस्ट) निस्तारण के लिए एजेंसी का चयन कर लिया है। अब भवनों के मरम्मत अथवा मकान निर्माण के दौरान निकलने वाले मलबे को एजेंसी को देना पड़ेगा। एजेंसी को न देकर इधर-उधर सड़क पर मलबा फेंकने पर निगम लोगों से जुर्माना वसूलेगा।
राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के निर्देश पर नगर निगम ने मलबा निस्तारण के लिए मेसर्स आर्बिट बिल्ड एंड क्लीन इंडिया का चयन किया है। एजेंसी बसवार स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में मलबे से ईंट बनाने का संयंत्र लगाएगी। बहरहाल, शहर में निकलने वाले मलबे के कलेक्शन के लिए निगम प्रशासन ने एजेंसी को अधिकृत कर दिया है। मलबा उठाने के लिए एजेंसी को प्रति टन 259.16 रुपये की दर से यूजर चार्ज देना पड़ेगा। इसके लिए लोगों को एजेंसी से संपर्क करना होगा।
मलबा से ईंट बनाने के लिए करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से प्लांट लगेगा। वहीं, सड़क पर मलबा फेंकने से पर्यावरण को होने वाले नुकसान की बचत होगी। ईंट बनाने पर निगम को गली, फुटपाथ, नाली, नाले के निर्माण में जो करोड़ों रुपये की ईंट खरीदनी पड़ती है, वह भी बचत होगी।

Related Articles

Back to top button