Latest

मशीनों को हरि झंडी दिखाकर वार्डो में किया रवाना

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज महापौर प्रयागराज अभिलाषा गुप्ता ने जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) प्रयागराज द्वारा नगर निगम परिसर में आयोजित राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन स्वास्थ्य बीमा एवं बीमा जागरूकता अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उदघाटन किया व उपस्थित कर्मचारियों को स्मार्ट कार्ड वितरण किया । तत्पश्चात प्रयागराज शहर में बढ़ते डेंगू व मलेरिया के प्रकोप के देखते हुए नगर निगम प्रयागराज द्वारा 80 अदद साईकल माउंटेन फोगिंग मशीन का क्रय कर आज सभी मशीनों को हरि झंडी दिखाकर वार्डो में रवाना किया ।इस अवसर पर उपाध्यक्ष नगर निगम अखिलेश सिंह, माननीय पार्षद कुसुमलता, नीलम यादव, रोमा भारती, दीपक कुशवाहा, मो० आजम, अजय यादव, शिव कुमार, रमीज़ अहसन, नामित पार्षद अनूप मिश्रा व सबीना यास्मीन सिद्दीकी, नगर आयुक्त रवि रंजन, अपर नगर आयुक्त मुशीर अहमद, परियोजना अधिकारी डूडा श्रीमती वर्तिका सिंह, अवगर अभियंता एस. एन. पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button