मांडा क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना पहली प्राथमिकता -इंस्पेक्टर अवन कुमार दीक्षित
मांडा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मांडा इंस्पेक्टर अवन कुमार दीक्षित ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया डीआईजी/ एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ,त्रिपाठी द्वारा संगम नगरी में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार थाना प्रभारियों का स्थानांतरण कर रहे है,उक्त एसएसपी ने इंस्पेक्टर अवन कुमार दीक्षित मांडा इंस्पेक्टर बनाया हैlतेजतर्रार इंस्पेक्टर अवन कुमार दीक्षित ने मांडा थाने का कार्यभार संभाल लिया है,बता दें कि मीडिया से रूबरू होते हुए इंस्पेक्टर अवन कुमार दीक्षित ने कहा कि जिले के कप्तान सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा हमें जो जिम्मेदारी दी गई है,ईमानदारी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए क्षेत्र की जनता को संतुष्ट कर पुलिस के प्रति उत्साह बढ़ाने का प्रयास करेंगे वही अपराधियों के प्रति प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी,थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना और अपराधियों पर अंकुश लगाना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी,व महिला संबंधित अपराधों पर रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा और अपराधों पर अंकुश लगाना एवं जनता को न्याय दिलाना और अपराधियों पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता रहेगी,बतादें की इसके पूर्व अवन कुमार दीक्षित कोरांव नैनी कर्नलगंज नवाबगंज इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे,इन्होंने कर्नलगंज में कई बड़ी कार्रवाई और बड़े खुलासे किए हैl


