विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे बसपा के कार्यकर्ता

(विनय मिश्रा) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में विधानसभा -264 बारा (सुरक्षित) की समीक्षा बैठक जसरा स्थित पार्टी कार्यालय पर रंग निर्देशक मण्डल सेक्टर प्राभारी एडवोकेट रामबृज गौतम की अध्यक्षता में की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुये मण्डल सेक्टर प्राभारी रामबृज गौतम ने बताया कि डा. बाबासाहेब अम्बेडकर ने बड़े संघर्षो के बाद पूरे बहुजनों को एक वोट का अधिकार दिलाया। करोड़ो बहुजनों को एक वोट का अधिकार दिलाने में वे अपने चार चार बच्चों को कुर्बान करते हुये एक वोट के अधिकार से पूरे बहुजन समाज को देश का हुक्मरान, शासक बनाने का अधिकार दे दिया। बहुजनों के बिखरे हुये वोट और समाज को परिवर्तन के महानायक बहुजन मसीहा कांशीराम ने एकजुट कर संघठन की ताकत का एहसास कराया। एक समय ताकतवर व्यक्ति की वजह से दबे कुचले समाज के लोग मिले हुये वोट का अधिकार का प्रयोग नहीं कर पाते थे। कांशीराम ने महापुरुषों के संघर्ष और बलिदान को बामसेफ, डीएस-4 और 1984 में बहुजन समाज पार्टी की स्थापना कर कैडर के माध्यम से सतत बताते बताते बहुजन समाज को लेने वाला नहीं बल्कि देने वाला समाज बनाया। यूपी में चार बार सत्ता पर बहनजी को पहुंचाकर बदला लेने वाला नहीं बल्कि बदलाव का शासन चलाकर सर्वसामाज का कल्याण किया। जिस दिन बहनजी दिल्ली की कुर्सी यानि देश का प्रधानमंत्री बन जाएंगी उसी दिन बहुजन महापुरुषों का सपना पूरा हो जाएगा इसके लिए आगामी विधानसभा चुनाव-2022 में बहनजी को उत्तर प्रदेश का पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाना होगा। आगामी दस अगस्त तक प्रत्येक सेक्टर और बूथ का गठन हो जाना चाहियें। बैठक में मण्डल सेक्टर प्राभारी पप्पू भारती, विधानसभा अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, पिछड़ा वर्ग के जिला संयोजक शिवशंकर पाल, जगदम्बा कुशवाहा, एड. यशवंत गौतम, कृष्ण गोपाल बिंद, मोतीलाल प्रजापती, उमाशंकर सिंह, पटेल, डा. सनी खान, सुनील कुमार राव, हीरालाल चौधरी, राममूरत गौतम, संजय कुमार गौतम, सुधीर राय, इश्तियाक अहमद, बनवारी लाल कुशवाहा, गुड्डी गौतम आदि उपस्थित रहे।




