अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत नरेंद्र गिरि के निधन पर जताया गहरा शोक

(अनुराग शुक्ला) आज सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने कहा पूज्य संत नरेंद्र गिरि जी महराज के इस तरह आकस्मिक देहावसान से आज पूरा देश आहत है और यह संत समाज के लिए अपूर्णी छती है। जिसकी भरपाई नहीं किया जा सकता। सांसद प्रोफेसर जोशी ने कहा कि यह घटना जिन भी कारणों से हुई है उसको हमारी सरकार शीघ्र वर्कआउट करते हुए खुलासा करेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। क्योंकि हमारे मुख्यमंत्री स्वयं संत समाज से हैं इसलिए निश्चित तौर पर संपूर्ण घटना क्रम की अति शीघ्र निष्पक्ष जांच कराते हुए अगर इसमें जिस किसी की संलिप्तता पाई जाती है तो उसको बक्शा नहीं जाएगा। निश्चित रूप से हमारी सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महराज के नेतृत्व में नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश को देश का नंबर वन अपराध मुक्त भय मुक्त प्रदेश के रूप में एक नई पहचान दिलाई है। उक्त मौके पर सांसद के साथ अभिषेक शुक्ला, विजय मिश्र, मनु कक्कड़, श्रीकांत पांडेय एवं तमाम विधायको, मंत्रियों के साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।




