Latest

आर्य कन्या डिग्री कॉलेज परिसर में मिशन शक्ति कार्यक्रम संपन्न

 

छात्राओं को बताए गए सुरक्षा के गुण

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज आर्य कन्या डिग्री कॉलेज परिसर में मिशन शक्ति का कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम के सहयोग से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्री एस.के. गुप्ता, नगर निगम ने महिला सशक्तिकरण के विषय पर
प्रकाश डालते हुए स्त्रियों के जागरूक होने का आवाहन किया। यदि ये किसी
कारणवश सामने नहीं आ सकती तो इस हेल्पलाइन नं0 011123219750 का
इस्तेमाल कर सकती है। श्री अश्विनी कुमार वर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी के स्वावलम्बन के लिए प्रयास करना
है. इसके लिए 181. 1098, 102 नं0 की जानकारी दी। उन्होंने महिला के अधिकार,
कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा से निदानों की जानकारी दी। महाविद्यालय की प्राचार्या, डॉ0 रमा सिंह जी ने सभी का स्वागत करते हुए नारी सशक्तिकरण की
जानकारी देते हुए नारी को स्वावलम्बी होने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर
पार्षद, दीपेश यादय, मुट्ठीगंज, श्री एस.के. जायसवाल, डॉ0 ममता गुप्ता, डॉ0 इमा सिरोठिया आदि शिक्षिकायें व छात्रायें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉo
कल्पना वर्मा व धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 रेनू जैन ने किया।

Related Articles

Back to top button