Latest

संकल्प से शक्ति और शक्ति से सिद्धि प्राप्त होती है- धीरेंद्र सिंह चौहान

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के संगीताचार्य मनोज गुप्ता की सूचनानुसार विद्यालय प्रांगण में आज मुख्य अतिथि के रुप में अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध प्रेरक वक्ता धीरेंद्र सिंह चौहान ने “संकल्प शक्ति से संकल्प सिद्धि तक” इस विषय पर कक्षा 8 से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं को बड़े ही रोचक अंदाज में तमाम उदाहरणों को देते हुए उनको आगे बढ़ने की प्रेरणा दी l कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम की प्रस्ताविकी रखते हुए कहा कि शिक्षणेत्तर क्रियाकलापों के माध्यम से छात्र छात्राओं को बड़ी आसानी से समझाया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्या भारती काशी प्रांत के संगठन मंत्री राम मनोहर ने छात्र-छात्राओं से कहा कि हम क्या जानते हैं, यह भली-भांति जानते हैं , हम क्या नहीं जानते, यह भी भली-भांति जानते हैं, हमको क्या जानना चाहिए, हम यह भी जानते हैं।
मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता धीरेंद्र सिंह चौहान ने अपने वक्तव्य में देश काल परिस्थिति के अनुसार व्यंगात्मक और रोचक शैली के माध्यम से छात्र छात्राओं को बताते हुए कहा कि जब आप खेलते रहते हैं। टी वी देखते रहते हैं। तो आपका ध्यान केवल उसी में केंद्रित होता है । माता पिता के बुलाने पर भी आपको नहीं सुनाई पड़ता ,यही ध्यान आपके पढ़ाई में भी होना चाहिए पढ़ाई को समझेंगे तो समझ में नहीं आएगी, पढ़ाई को भी आप आनंद पूर्वक करिए तब मजा आएगा और जिस काम में मजा आता है उसे करने का कुछ आनंद ही और होता है, उन्होंने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, महानायक अमिताभ बच्चन, बिजनेसमैन बिड़ला तथा नेतृत्व क्षमता में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए बच्चों को प्रेरित किया l कार्यक्रम में प्रमुख रुप से जटाशंकर तिवारी, शिवनारायण सिंह कामाख्या प्रसाद दुबे ,आनंद कुमार अशोक कुमार मौर्य, दिनेश कुमार शुक्ला ,सत्य प्रकाश पांडे, अवधेश कुमार, वकील प्रसाद, सुनील कुमार ,विमल दुबे, संतोष तिवारी, शैलेश सिंह यादव ,शशि कपूर गुप्ता, प्रभात कुमार शर्मा, अभिषेक शर्मा ऋचा गोस्वामी, पायल जायसवाल, विनय कुमार यादव, प्रवीण कुमार तिवारी आदि का योगदान सराहनीय रहा ।
कार्यक्रम का संयोजन आचार्य शिव जी राय ने धन्यवाद ज्ञापन आचार्य रमेश मिश्रा ने तथा कुशल एवं सधा हुआ संचालन आचार्य मानसिंह यादव ने किया ।

Related Articles

Back to top button