Latest

हिस्ट्रीशीटर व भू माफिया पुलिस की रडार पर

 

गोपनीय तरीके से गतिविधियों पर रखी जा रही नजर

जिले में है कुल 372 हिस्ट्रीशीटर

 

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । जिले के हिस्ट्रीशीटर और भू माफिया पुलिस की रडार पर हैं। उन पर गोपनीय तरीके से नजर रखी जा रही है। निगरानी की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। इसके लिए अलग से पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक जिले में हिस्ट्रीशीटरों की संख्या 372 है, जिसमें नगर क्षेत्र के 163 यमुनापार के 124 और गंगापार के 85 हिस्ट्रीशीटर शामिल हैं। हिस्ट्रीशीटरों और भू माफियाओं के गतिविधियों की निगरानी का जिम्मा क्षेत्र के दरोगा और बीट सिपाही को सौंपा गया है, जो उनकी हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। उन्हें यह भी पता करना है कि कौन सा हिस्ट्रीशीटर जेल में है और कौन बाहर है। जो बाहर हैं उनकी हर गतिविधि की जानकारी क्षेत्रीय दरोगा और बीट सिपाही को हासिल कर निगरानी पंजिका में दर्ज करना होगा। इस संबंध में डीआईजी/एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटरों और भूमाफियाओं के साथ ही शातिर अपराधियों पर भी नजर रखी जा रही है। गोपनीय तरीके से की जा रही छानबीन के लिए अलग से क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीमें बनाई गई हैं। जो भी भू माफिया या अपराधी किसी भी गैरकानूनी कार्य में लिप्त पाया जायेगा उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Back to top button