मार्ग निर्माणमें हुई गुणवत्ता की अनदेखी-उज्जवल रमण सिंह

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । रामपुर करछना से ड्रमडंगंज मिर्जापुर तक 58 किमी चौड़ीकरण के साथ सड़क, केंद्र व प्रदेश से कितनी मेहनत के बाद 15 किमी स्वीकृति हुई लेकिन कार्य निर्माण मानक के अनुरूप नहीं हो रहा है जिसकी शिकायत क्षेत्रीय लोग लगातार कर रहे हैं अगर सड़क व बगल की नाली निर्माण में गुणवत्ता से खिलवाड़ किया जायेगा तो क्षेत्रीय जनता निर्माण को रोकने का काम करेगा।उक्त बातें करछना विधायक उज्जवल रमण सिंह ने करछना मे बूथ प्रभारी तथा क्षेत्रीय नागरिकों की शिकायत पर रामपुर से भडे़रवा भुड़ा मोर तक सड़क निरिक्षण कर कहीं उन्होंने कहा कि कार्य मे खामी करछना विधानसभा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि रामपुर से भीरपुर फोरलेन निर्माण के समय भी शिकायत किया गया था कि गंगाजी की बालू से निर्माण कार्य हो रहा जो ज्यादा दिन नहीं चलेगा लेकिन उसकी भी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया योगी सरकार ने उसका नतीजा हुआ कि दो साल में ही सड़क टूटने लगीं। विधायक ने कहा कि मिर्जापुर मार्ग का हश्र करछना रोड़ की नहीं होने देगें।



