Latest

पुलिस के रडार पर हैं लगभग तीन दर्जन माफिया

जल्द ही होगी बड़ी कार्यवाही, क्राइम ब्रांच सहित आधा दर्जन पुलिस टीमें जुटा रहीं संपत्ति व आय का ब्यौरा

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिले के लगभग तीन दर्जन माफिया पुलिस के रडार पर हैं। इनका पूरा दौरा जुटाया जा रहा है। इन माफियाओं में कई सफेदपोश भी शामिल हैं जिन्होंने अपराधिक तरीके से संपत्ति अर्जित की है या फिर अपराधियों की मदद की है। माफियाओं के जमीन व मकान के साथ ही उनके बैंक बैलेंस और आय के स्रोतों की जानकारी भी इकट्ठा कर उनका सत्यापन किया जा रहा है। इसके बाद बड़ी कार्यवाही की जाएगी। माफियाओं की डिटेल जुटाने में क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की आधा दर्जन टीमें लगी हैं। पुलिस द्वारा जिन माफियाओं की संपत्तियों का ब्यौरा बताया जा रहा है उनमें कई अतीक अहमद आईएस-227 गिरोह के सदस्य हैं। अतीक गैंग के अलावा भी कुछ माफिया पुलिस के रडार पर हैं जिनका अपराधिक कृत्यों से सरोकार रहा है और अकूत की संपत्ति अर्जित की है। पुलिस की सूची में कुछ ऐसे भी नाम हैं जिन पर माफियाओं को संरक्षण देने का अनुमान है। हालांकि माफियाओं के खिलाफ जिले की पुलिस द्वारा की जा रही यह कोई पहली कार्यवाही नहीं है। इससे पहले भी दर्जनों माफियाओं और अपराधियों पर पुलिस का डंडा चल चुका है। कईयों की जमीन कुर्क की गई तो कई के मकान जमींदोज कर दिए गए। पूर्व में अतीक गिरोह के 121 सदस्य चिन्हित किए गए थे बाद में 65 और नाम जोड़े गए। जांच में पुलिस को पता चला कि अतीक गिरोह से जुड़े कुछ सदस्य ऐसे हैं जिन पर कुछ सालों से कोई अपराधिक मुकदमा तो दर्द नहीं हुआ लेकिन उनकी ठाट-बाट मे कोई कमी नहीं आई है। ऐसे लोगों के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। वह पता लगा रही है कि इनके आय का वास्तविक साधन क्या है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि पुलिस टीमों द्वारा जानकारियां जुटाने और उनका सत्यापन करने के बाद माफियाओं के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button