Latest

वह माचिस से आग लगाने ही वाला था तभी वकीलों ने पकड़ लिया

दबंगों से परेशान पति पत्नी ने भरी कचहरी में किया आत्मदाह का प्रयास

पति-पत्नी और दोनों बच्चे पेट्रोल से भीगे थे

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज धर्मवीर कुमार थरवई थाना क्षेत्र के फैजुलापुर हेतापट्टी का रहने वाला है। उसका आरोप है कि गांव के रामकैलाश और उसके परिवार के लोग दबंगई करते हैं और शिकायत पर पुलिस भी कुछ नहीं करती। 2017 में उन लोगों ने धर्मवीर की जमीन पर जबरन कब्जा करने के साथ ही घर भी तोड़ दिया था। उसका अनाज और अन्य सामान उठा ले गए थे। बडे़ टालमटोल के बाद पुलिस ने मुकदमा तो लिखा लेकिन किया कुछ नहीं। नतीजतन ये दबंग धर्मवीर की जान के लिए आफत बन गए हैं। वे अक्सर धमकी देते हैं कि मुकदमा वापस ले लो वरना परिवार सहित खत्म कर दिया जाएगा।भुक्तभोगी धर्मवीर का कहना है कि वह थाने और पुलिस अधिकारियों का चक्कर लगाते थक गया लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। इसी वजह से त्रस्त होकर उसने परिवार सहित आत्मदाह करने का फैसला किया। वह बोतल में पेट्रोल लेकर जिला कचहरी परिसर पहुंचा और पत्नी और दोनों समेत खुद पर पेट्रोल डाल लिया। वह माचिस से आग लगाने ही वाला था तभी वकीलों ने पकड़ लिया। पुलिसकर्मी भी आ गए। पति-पत्नी और दोनों बच्चे पेट्रोल से भीगे थे। पुलिस उन्हें कर्नलगंज थाने ले गई जहां उनसे पूरे प्रकरण की जानकारी ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि अफसरों को पूरा जानकारी देकर इस बारे में अगली कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button