Latest

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 30 अक्तूबर से

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से सोमवार को विज्ञापन संख्या-50 के तहत 47 विषयों और विज्ञापन संख्या-46 के तहत एक विषय भूगर्भ विज्ञान में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
लिखित परीक्षा तीन चरणों में 30 अक्तूबर, 13 नवंबर और 28 नवंबर को दो पालियों में कराई जाएगी। आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी की ओर से जारी सूचना के अनुसार पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 4 बजे के बीच होगी। लिखित परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी आयोग के पोर्टल एवं वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 2003 पदों पर भर्ती होनी है। इसमें विज्ञापन संख्या 50 के 2002 पद हैं जबकि संख्या-46 के तहत एक विषय भूगर्भ विज्ञान में एक पद है। तकरीबन एक लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार के बाद अंतिम चयन परिणाम जारी किया जाएगा।
30 अक्तूबर प्रथम पाली में भूगर्भ विज्ञान (विज्ञापन-46), बीएड, केमेस्ट्री, एग्रीकल्चर, एक्सटेंशन, एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स, एनिमल हस्बेंड्री, बॉटनी, फिजिकल एजूकेशन एवं एग्रीकल्चर, स्टैटिस्टिक्स और 30 अक्तूबर द्वितीय पाली में कॉमर्स, एग्रीकल्चर केमेस्ट्री, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, भूगोल, संस्क़ृत, महिला अध्ययन, मानव विज्ञान, एग्रीकल्चर बॉटनी की परीक्षा होगी।

13 नवंबर प्रथम पाली में भूगर्भ विज्ञान (विज्ञापन-50), हिंदी, संगीत सितार, मृदा, संरक्षण, प्लांट पैथोलॉजी, एशियन कल्चर, जेनेटिक एंड प्लांट ब्रीडिंग, एंटोमोलॉजी जबकि 13 नंवबर द्वितीय पाली में मनोविज्ञान, इतिहास, जंतु विज्ञान, समाजशास्त्र, सांख्यिकीय, रक्षा विज्ञान, दर्शनशास्त्र, संगीत गायन, हॉर्टीकल्चर, एग्रीकल्चर एग्रोनॉमी की परीक्षा होगी। 28 नवंबर प्रथम पाली में संगीत तबला, राजनीति विज्ञान, गृह विज्ञान, अंग्रेजी, प्राचीन इतिहास, अर्थशास्त्र और 28 नवंबर द्वितीय पाली में शिक्षाशास्त्र, गणित, उर्दू, विधि, भौतिक विज्ञान, ड्राइंग, बायोकेमेस्ट्री की परीक्षा होगी।

Related Articles

Back to top button