Latest

इविवि: शिक्षक भर्ती के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । इलाहाबाद विश्वविद्यालय में जल्द शिक्षकों की कमी दूर होगी। शिक्षक भर्ती के लिए सोमवार को संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया गया है। आवेदन 28 सितंबर यानी मंगलवार से ऑनलाइन लिए जाएंगे। शैक्षणिक पदों के साथ सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष के पद पर भर्ती के लिए भी आवेदन लिए जाएंगे। विस्तृत विज्ञापन और आवेदन फॉर्म मंगलवार से इविवि की वेबसाइट पर अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध हैं। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 27 अक्तूबर है। इविवि में 17 अगस्त को हुई कार्य परिषद की बैठक में शिक्षक भर्ती पर अंतिम मुहर लगाई गई थी। बैठक में शिक्षकों के कुल 595 पदों पर भर्ती का निर्णय लिया गया था। इनमें असिस्टेंट प्रोफेसर के 357, एसोसिएट प्रोफेसर के 168 और प्रोफेसर के 70 पद शामिल हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए सीधे इंटरव्यू होगा।

Related Articles

Back to top button