Latest

मेजा में पक्के पुल के निर्माण हेतु 2 अक्टूबर को दिल्ली में गडकरी के आवास पर होगा सत्याग्रह- सुशील तिवारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मेजा से गंगापार पक्के पुल निर्माण हेतु किसान कांग्रेस के पदाधिकारी व क्षेत्रीयजन 2 अक्टूबर को दिल्ली में भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के आवास पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील तिवारी के नेतृत्त्व में सत्याग्रह करेंगे, उपरोक्क्त जानकारी देते हुए किसान कांग्रेस यमुनापार के अध्यक्ष जितेंद्र राय ने बताया कि विगत 2.5 वर्षो से इस हेतु सुशील तिवारी के नेतृत्त्व में किसान कांग्रेस संघर्ष कर रहा है,
इसी क्रम में हस्ताक्षर अभियान क्रमिक अनशन व जल सत्याग्रह आदि कार्यक्रम किये जा चुके है। लेकिन तमाम प्रयास के बावजूद सरकार और भाजपा नेताओं की उदासीनता के कारण यह मुद्दा ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है।
इस अवसर पर संजय द्विवेदी अवनीश उपाध्याय,अरुण चौरसिया,हरिचरण यादव,राजा राम पटेल,देश राज सिंह,शिव नरेश,अंकित कुमार,नितिन तिवारी पवन मिश्र,पुरुषोत्तम जी रूपेश मिश्र आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button