Latest

तीर्थ पुरोहितों ने अंकुश और हेमंत का जोरदार स्वागत किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज तीर्थ पुरोहित समाज के लोगो ने स्वागत समारोह आयोजित किया जिसमे प्रधानमंत्री जी के महत्वाकांक्षी योजना भारतीय जनता पार्टी के नमामि गंगे का प्रयागराज संयोजक पं० अंकुश शर्मा मोनू और भारत स्वच्छता अभियान का सह संयोजक हेमंत पांडेय चिंटू को बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है और भारती जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है इस दौरान तीर्थ पुरोहित समाज के शांतनु शर्मा ने कहा कि अंकुश शर्मा का राजनीति छात्र राजनीत से प्रारंभ हुआ उनके अथक प्रयास से ई सी सी में संघ आंदोलन किया और छात्र संघ बहल करवाने में अग्रिम भूमिका निभाई है और सामाजिक सांस्कृतिक धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करने वाले हेमंत पांडेय को भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में शामिल किया है इससे यह प्रतीत होता है की सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ समाज के हर वर्ग के लोगो का ध्यान रखा है स्वागत समारोह में शामिल होने वालो में शुभम वैध, अवधेश शर्मा ,शुभम पाण्डेय , अंकित शर्मा , शिवम मिश्रा, प्रियम ,प्रभात शर्मा ,ऋषभ मिश्रा, राहुल शर्मा, आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button