Latest

योगी के हाथो क्यों मरना चाहते है मंहत ?

सीओ सदर को पैसा देकर मेरी हत्या की साजिश व फर्जी मुकदमे में फसाने की कोशिश

खैराबाद (अनुराग दर्शन समाचार )। आज बजरंग मुनि उदासीन ने अपनी सुरक्षा के लिए और लगातार जिहादियों द्वारा परेशान करने से हताश होकर मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करने की करने का फैसला लिया है । 2 वर्षों से लगातार जिहादियों द्वारा मारने का प्रयास किया जा रहा है जिसका प्रमुख कारण हिंदुओ के बहन बेटियों की रक्षा करने के कारण,धर्मरक्षा की बात करने के कारण, जमीन जेहाद के खिलाफ बोलने के कारण है। बजरंग मुनि ने कहा अभी तक मेरे ऊपर नौ हमले हो चुके हैं । आपको जानकारी आश्चर्य होगा कि खैराबाद मुख्यमंत्री आवास से मात्र 70 किलोमीटर दूर स्थित है। व मेरी निजी सुरक्षा एक सब इंस्पेक्टर दो कांस्टेबल दो हेड कांस्टेबल व आश्रम की सुरक्षा में 1/4 की गारद डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात है। तब भी जेहादी मुझे बार-बार मारने का प्रयास कर रहे हैं। इसी से उनके मंसूबों को आंका जा सकता है की वह मेरे प्राण को लेने के लिए एकदम आतुर हैं। प्रथम बार जिहादियों द्वारा लगभग 6000 की संख्या में मुझे घेरा गया परंतु उस समय मेरे प्राण सुरक्षित हो गए थे । दूसरी बार रात को 3 बजे पिलर तोड़कर 300 संख्या में आश्रम की सुरक्षा में लगे पिलर को तोड़कर हमले की कोशिश की,तीसरी बार 200 की संख्या से भुइयांताली पर घेराव किया। चौथी बार सभासद तुर्क पट्टी का घुस कर हमले की कोशिश की वही पांचवी बार असोडर का मुस्लिम लड़का भुइयां ताली पर असलहे से हमला करने की कोशिश गयी। वही छठवें बार मुस्लिम लड़का फर्जी नाम (हिंदू नाम बताकर) आश्रम में प्रवेश करके हमले की कोशिश ,सातवी बार आश्रम से मात्र 50 मीटर की दूरी पर 16 फरवरी को चाकुओं से गोद दिए तब भी मेरे प्राण मां की कृपा से बच गए,परंतु अभी भी मैं अपने पैरो पर खड़ा नही हो पा रहा हु । उस समय जिहादियों के द्वारा हमारे सरकारी गनर को भी चाकू मारी गई थी। वह एक पीएससी जवान को भी चाकू मारी गई थी, आठवीं बार 5 महीने बाद मैं उपचार करके लौटा तो फिर 307 के द्वारा मेरी रेकी करके हमले की कोशिश की गई। नवीं बार बीसीएम चौराहे पर जेहादी द्वारा असलहे से हमले की कोशिश की गई। तब मेरी जान बचाने वाले निजी सुरक्षा कर्मी को थाने ले जाकर बहुत बुरी तरह मारा पीटा और कहा कि तुमने बाबा को बचाया क्यों और सरकारी सुरक्षा कर्मी को लाइन हाजिर कर दिया । दसवीं बार रहीमाबाद के दो जेहादियों के द्वारा मुझे जान से मारने की धमकी दी गई। अब कैसे विश्वास किया जाए की जो मेरी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी है मेरे उपर हमला होने पर मेरी सुरक्षा कर पाएंगे क्योंकि उनके मन में ये डर बैठ गया है । कि महाराज जी मर जाएंगे तो हमे कुछ नही होगा।अगर जिंदा रहेंगे तो सीओ हमे लाइन हाजिर कर देंगे । जेहादियों के मंसूबे नही कामयाब हुए तो उन्होने सीओ सदर को पैसा देकर मेरी हत्या की साजिश व फर्जी मुकदमे में फसाने की कोशिश की । सीओ साहब पूरी जिम्मेदारी लेकर अपने कार्य पर लग गए।हम शुरू से शिकायत करते रहे लेकिन हर बार सीओ साहब एक ही बात बोलते रहे अगली बार कुछ नही होगा । जैसे सीओ साहब को पता है कि आगे क्या होने वाला है। फिर सीओ साहब जिस भी व्यक्ति को ये देख लेते कि मेरे सुरक्षा को मजबूत कर सकता है या आश्रम पर जो भी आता हैं चाहे वो साधु संत ही क्यों न हो गाली गलौज करने लगते है।अब मैं ऊब चुका हुं इसलिए मुख्यमंत्री जी से निवेदन किया है कि 8 तारीख को उनके आवास पर मैं जाऊंगा योगी जी हमे अपने हाथो से स्वयं गोली मार दे क्योंकि मुझे जेहादियों व अधर्मी सीओ के हाथ नही मरना।

Related Articles

Back to top button