युवाओं का साथ सभी का आशीर्वाद इस बार समाजवादी सरकार

सपा का कार्यकर्ता विधायक से भी होगा अहम- विकास यादव
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। निरंकुश सत्ताधारी भाजपा सरकार ने बद से बदतर स्थिति व भयावह जीवन के दृश्य लोगों को दिखा दिए। जिसे सोचकर रूह तक कांप जाती है। ऐसा कभी किसी ने सोचा नही था की ऐसा भी दिन आएगा कि लोगों को लाशों को जलाने के लिए भी सिफ़ारिश कराना पड़ेगा। बीजेपी ने विकास के नाम पर लोगों के साथ केवल धोखा किया है। बीजेपी ने सपा कार्यकाल के विकास कार्यो को अपना बताकर लोगों को केवल बरगलाया है। इनके कार्यकाल पर नजर डाले तो बीजेपी ने लोगों को रोजी-रोटी तक को मोहताज कर दिया । इनके कार्य केवल कागजों तक ही सिमटे हैं,जो धरातल पर शून्य हैं। सपा के विकास कार्यो को लेकर हम सब जनता के बीच जाएं।
उक्त बातें युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने शुक्रवार को एक गेस्ट हाउस में सपा कार्यकताओं की सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सपा ने जो वादे किए थे उससे अधिक करके दिखाए। लेकिन बीजेपी ने केवल झूठ बोला,लोगों का उत्पीड़न किया, मिलों भूखों प्यासों महिलाओं, बच्चों को पैदल चलने को मजबूर कर दिया। इतना ही नही लोगों के विरोध करने पर फर्जी मुकदमें तक लाद दिए। उन्होंने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये लोकतंत्र को खत्म कर देना चाहती है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है इनके किए गए उत्पीड़न को ब्याज सहित अदा करने का। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकताओं के जोश से लगता है कि अखिलेश के नाम की चली आंधी बीजेपी को ऐसे उखाड़ के फेंकेगी जिससे इनका वजूद तक नही बचेगा। उन्होंने कहा कि इस निरंकुश सरकार में किसी का जीवन सुरक्षित नही है। कब किसकी हत्या हो जाए,कब क्या किसके साथ ये सरकार करवा दे कुछ निश्चित नही है।युवाओं का साथ सभी का आशीर्वाद इसबार समाजवादी सरकार बनाना लोगों ने तय कर लिया है।

