Latest

सीबीआई ने भाजपा नेता और उनकी पत्नी से करीब 3 घंटे तक की पूछताछ

सीबीआई ने नरेंद्र गिरि के मोबाइल नंबर की निकलवाई कॉल डिटेल

सीबीआई ने नेता की पत्नी के अलावा एक अन्य महिला से भी की पूछताछ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सीबीआई ने भाजपा नेता की पत्नी के अलावा एक अन्य महिला को भी पूछताछ के लिए पुलिस लाइन बुलाया गया ।जहां अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले में सीबीआई ने शुक्रवार को भाजपा नेता और उनकी पत्नी से करीब 3 घंटे तक पूछताछ की गयी। पुलिस लाइन के गेस्ट हाउस में महिला को गोपनीय तरीके से बुलाया गया था। बताया जाता है कि महिला की अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि से काफी नजदीकी थी।सीबीआई ने नरेंद्र गिरि के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई थी। इसमें एक महिला से महंत नरेंद्र गिरि की काफी देर तक बात हुआ करती थी। इस बातचीत का रिकार्ड मिलने के बाद महिला को पूछताछ के लिए सीबीआई ने बुलाया। इस दौरान महिला के पति भाजपा नेता से भी कई सवाल पूछे गए। घटना के पहले दिन से ही यह चर्चा आम थी कि सीबीआई एक भाजपा नेता, सपा के पूर्व एमएलसी व एक पुलिस अधिकारी से पूछताछ कर सकती है। सीबीआई ने भाजपा नेता की पत्नी के अलावा एक अन्य महिला को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। दोनों महिलाओं को आमने-सामने बैठाकर कई सवाल पूछे गए। इन महिलाओं का प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से मठ बाघंबरी गद्दी से क्या संबंध रहा है। इस सवाल का सीबीआई पता लगा रही है। समाज सेवा से जुड़े कामों को लेकर महंत से दोनों महिलाएं अक्सर मिला करती थीं। महंत नरेंद्र गिरि सामाजिक कामों में काफी दिलचस्पी लेते थे। इसके चलते समाजसेवा से जुड़े लोग उनसे मिलने आते रहते थे।सीबीआई ने कई घंटे की पूछताछ के बाद दोनों महिलाओं को शाम को छोड़ दिया है। अब जल्द ही सीबीआई एक सपा नेता और एक पुलिस अधिकारी को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है। जो आनंद गिरि से विवाद के बाद इन लोगों ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी।

बरामद सुसाइड नोट की अभी फोरेंसिक लैब में चल रही जांच

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मृत्यु के मामले में उनके कमरे से बरामद सुसाइड नोट की जांच अभी फोरेंसिक लैब में चल रही है। हालांकि इसी बीच यह भी करीब-करीब साफ हो गया है कि सुसाइड नोट में किए गए हस्ताक्षर महंत नरेंद्र गिरि के ही हैं। जबकि सुसाइड नोट में लिखी गई अन्य बातें उनके द्वारा लिखी गईं या किसी और से लिखाई गईं, यह अभी साफ नहीं हो सका है।

Related Articles

Back to top button