Latest

अपने दायित्वों का पूर्ण ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए-देवेंद्र प्रताप सिंह

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। हिन्दुस्तानी एकेडेमी उ0 प्र0, प्रयागराज के तत्वावधान में 2 अक्टूबर को प्रातः ‘गांधी जयंती’ के अवसर पर एकेडमी परिसर में एकेडमी के सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत कर्मचारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जैसे दो महापुरुषों का जन्मदिवस है। आज का दिन उन दोनों महापुरुषों के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेने का दिन है। हमें आत्मसात कर संकल्प लेना चाहिए कि हमारे कथनी और करनी में अंतर न हो। और हमें अपने दायित्वों का पूर्ण ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए अगर प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्यों का पूर्ण ईमानदारी से निर्वहन करता है तो हमारा हमारा देश, हमारा समाज और हम जिस संस्थान में कार्य करते हैं वह दिन प्रतिदिन आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर गोपाल जी पांडे, ज्योतिर्मयी, रतन पांडे, संतोष कुमार तिवारी, अंकेश कुमार श्रीवास्तव, अनुराग ओझा, सुनील कुमार, मोहसिन खां एवं समस्त एकेडेमी परिवार ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Back to top button