Latest

ओम वाहेगुरु शिविर में दिल खोलकर हो रही जनसेवा

हर दिन लगभग 10 टन रसद की है खपत

( अनुराग शुक्ला/आनंत पांडे )

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। माघ मेला क्षेत्र में जन सेवा और पुण्य अर्जन का कार्य जोरों से चल रहा है।अलग-अलग तरीके से अनेकों संस्थाएं गरीबों, जरूरतमंदों की मदद कर रही हैं। इन्हीं में ओम वाहेगुरु आश्रम भी एक है यहां दिल खोलकर जनसेवा का कार्य चल रहा है। सुबह चाय से शुरू होकर शाम के भोजन तक का कार्यक्रम हर दिन चलता है। पूरे दिन लोगों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। यहां लोगों को चाय नाश्ता और भोजन के साथ ₹10 की दक्षिणा भी दी जाती है। आश्रम के वालंटियर का अनुशासन और सेवा भाव भी देखने लायक है। वह हर कार्य व्यवस्थित तरीके से शांति के साथ करते हैं। आश्रम के महंत महामंडलेश्वर स्वामी सत्यम जी महाराज ने बताया कि हर दिन लगभग 10 टन रसद खपती है। इसके अलावा चाय और दूध का वितरण भी किया जाता है। स्वामी सत्यम ने बताया कि अन्नक्षेत्र केवल उनके शिविर में ही नहीं बल्कि उनके द्वारा दी गई रसद से मेला क्षेत्र में लगभग 30 जगहों पर चलाया जा रहा है। स्वामी जी ने बताया कि पूर्णिमा के बाद क्षेत्र में और बढ़ोत्तरी होगी।

Related Articles

Back to top button