Latest
वीडियो:राजरूपपुर में रंजिशन युवक को मारी गोली, बाल बाल बचा

इलाहाबाद, (अनुराग शुक्ला)। धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर इलाके के PNB बैंक के सामने कुछ युवको ने आपसी लड़ाई के दौरान एक युवक पर गोली चला दी। युवक के पैर में गोली लगी। घायल युवक का नाम मो. शताब है।
दरअसल शताब के छोटे भाई से कुछ दिन पहले आपसी रंजिश को लेकर कुछ लड़कों से नोक झोंक हुई थी, जिसको लेकर लड़के आज मो. शताब के छोटे भाई मो. शरिक को अकेला पा कर पीटने लगे, जिसे देख मो. शताब अपने भाई को बचाने लगा इसी बीच आरोपी लड़को नेे शताब पर गोली चला दी और फरार हो गए। गनीमत यह कि गोली शताब के पैर में लगी।
लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया तथा जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना स्थल पर पहुची पुलिस मामले की जांच कर युवक को एस आर एन में कराया भर्ती कराया है।



