Latest

महंत के हरिद्वार से आए शिष्‍यों से पूछताछ

पट्टाभिषेक कार्यक्रम से दूरी बनाने वाले संतों से भी होगी पूछताछ

सीबीआइ की महंत की मौत मामले में छानबीन जारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद फिर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) की टीम आज एक बार फिर श्रीमठ बाघम्बरी गद्दी पहुंची। यहां कई संतों से पूछताछ करने के साथ ही हरिद्वार से आए महंत के कुछ शिष्यों से भी सवाल-जवाब किया गया। करीब ढाई घंटे तक छानबीन के बाद टीम वापस लौट गई। गद्दी से जुड़े लोगों का कहना है कि सीबीआइ के अफसर कथित आपत्तिजनक वीडियो से लेकर महंत और आनंद गिरि के बीच विवाद के बारे में संतों से जानकारी ली। अधिकारियों ने आत्महत्या व हत्या को केंद्र बिंदु में रखकर ही छानबीन की। सूत्रों का कहना है कि महंत की षोडशी और बलवीर गिरि का पट्टाभिषेक होने के बाद अब मठ में सब कुछ सामान्य होने लगा। ऐसे में मठ के भीतर से कुछ ऐसी भी जानकारी बाहर आ सकती है। जिसके बारे में अब तक कोई कुछ नहीं बोल रहा था। इसी आधार पर सीबीआइ की टीम अल्लापुर स्थित मठ में पहुंची। बताया जाता है कि टीम के सदस्यों ने वहां कुछ संतों के नाम लिए और फिर उनसे अलग-अलग कमरे में पूछताछ की। करीब आधे घंटे बाद उन्हें एक साथ बैठाकर भी कुछ जानकारी ली गई। इस दौरान जांच एजेंसी ने हरिद्वार से आए महंत के कई शिष्यों से काफी देर तक पूछताछ की। माना जा रहा है कि उनसे आनंद गिरि, उनके आश्रम और कथित वीडियो के बारे में पूछा गया होगा। सीबीआइ के सामने उस वीडियो का पता लगाना बड़ी चुनौती है, जिसका जिक्र महंत के सुसाइड नोट में हुआ है। सूत्रों का यह भी कहना है कि जांच एजेंसी अब उन संतों से भी घटना और महंत के बारे में जानकारी हासिल करेगी। जो पट्टाभिषेक कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी थी। इसके अलावा कुछ और शख्स भी सीबीआइ के रडार पर हैं, जिन्हें जल्द ही तलब किए जाने की जानकारी आ रही है।

Related Articles

Back to top button