Latest

सदर बाजार में चार दिवसीय दुर्गोत्सव की समस्त तैयारियां जोरो पर

प्रयागराज। कैंट स्थित सदर बाजार फुटबॉल ग्राउण्ड में हर बर्ष शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर होने वाले चार दिवसीय दुर्गोत्सव की समस्त तैयारियां “श्री छावनी दुर्गा पूजा कमेटी” के द्वारा पूरी कर ली गई हैं। श्री छावनी दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले चार दिवसीय दुर्गोत्सव का शुभारंभ 11 अक्टूबर से फुटबॉल ग्राउण्ड में होगा। कोविड 19 के मद्देनजर शासन प्रशासन के द्वारा जारी गाइड लाइन के तहत प्रोटोकॉल का अनुपालन किया जाएगा।
पूजा पण्डाल में सीमित संख्या में मास्क लगाकर आने वाले श्रद्धालुओं को लगाकर ही वालिएंटर्स सैनेटाइज कराने के बाद ही प्रवेश की अनुमति देंगे
जिन लोगों के पास मास्क नहीं होगा उन्हें कमेटी के सदस्य मास्क देंगे पण्डाल में लगे सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। उक्त जानकारी कमेटी मीडिया प्रभारी राजेश सोनकर ने दी।

Related Articles

Back to top button