Latest

जेल में मोबाइल की मांग करते रहे आनंद गिरि

आनंद गिरि से दूरी बना कर रखे हैं जेल कर्मचारी

आनंद गिरी के मांगों से परेशान हैं जेल कर्मचारी व अधिकारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। हाईप्रोफाइल जीवन के आदी रहे आनंद गिरि जेल के छोटे से कमरे में रहने से परेशान हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सीमेंट के चबूतरे पर करवट बदलकर रात गुजारने के बाद सुबह चार बजे ही उठ जाते हैं योगी आनंद। सुबह से लेकर शाम तक जो भी जेल कर्मी कमरे के समीप जाता है । उससे कोई न कोई डिमांड कर देते हैं ।आनंद कल शाम को सुबह योगासन के बाद और रात सोने से पहले गरम पानी की डिमांड की, जिसे नजरअंदाज कर दिया गया। बुधवार को मोबाइल की सुविधा देने की बात कही थी। ए सी में रहने वाले आनंद गिरि के लिए रात एक पंखे के नीचे काटनी मुश्किल हो रही। वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय ने बताया कि उन्हें उच्चस्तरीय सुविधा देने का कोई आदेश नही मिला है। ऐसे में एक साधारण बंदी की तरह उन्हें रखा गया है। यह जेल है। यहां आम बंदियों से अलग सुविधा तभी दी जा सकती है जब अदालत से कोई आदेश जारी हो। ऐसे में जेल प्रशासन वही नियम पालन कराएगा, जो जेल के मैनुअल में है। योग गुरु को हाई सिक्योरटी बैरक में डयूटी कर रहे जेलकर्मियों को परेशान कर रखा है। यही कारण है कि खाना देने के बाद कर्मचारी वहां से निकल जाते हैं कि आनंद कोई दूसरा डिमांड न कर दें । जिसे वो पूरा नहीं कर सकते हैं। रोज जेल अधिकारियों को बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button