Latest

इलाहाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर विजय होने पर वी के सिंह को आज भाजपाइयों ने दी बधाई

3 जुलाई प्रयागराज/इलाहाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर विजय होने पर वी के सिंह को भाजपाइयों ने दी बधाई
भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी भी बताया कि भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी वी के सिंह 51 वोट प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्यासी मालती यादव को 18 वोटों से पराजित कर इलाहाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा का झंडा लहराया । इस अवसर पर नवनिर्वाचित इलाहाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह को भाजपाइयों ने दी बधाई। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से सांसद केसरी देवी पटेल, रीता बहुगुणा जोशी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य विधायक नीलम करवरिया हर्षवर्धन बाजपेई, सुरेंद्र चौधरी पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्या दीपक पटेल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह अशोक सिंह महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ,कुंज बिहारी मिश्रा राजेश केसरवानी वरुण केसरवानी रमेश पासी गिरिजेश मिश्रा आदि सैकड़ों भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण रहे।

Related Articles

Back to top button