Latest

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला किया दहन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बजरंग दल प्रयाग महानगर द्वारा कश्मीर घाटी में लगातार भारतीयों की नृसंश से हत्या के विरोध में प्रांत कार्यालय केसर भवन से इंडियन प्रेस चौराहा होते हुए सुभाष चौराहे से पत्थर गिरजाघर तक प्रतीकात्मक विरोध करते हुए जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ता पहुंचे और धरना स्थल पर एकत्रित होकर जिहादी आतंकवाद पर नक़ल कसने पाकिस्तान को करारा सबक सिखाने हिंदुओं के पुनर्वास घाटी में उनके स्वच्छंद विचरण व्यवस्था को सुनिश्चित करने की मांग केंद्र सरकार से की हिंदुओं की लगातार चुन-चुन कर हो रही हत्या से आहत बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला दहन किया प्रांत उपाध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा भारत की पावन धरा को रक्तरंजित करने वालों को इसे तोड़ने का प्रयास करने वालों को मुंह तोड़ जवाब देना हम अच्छी तरह जानते हैं इसके लिए बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद एक-एक कार्यकर्ता तत्पर है आतंकवाद का राजनैतिक हथियार के रूप में प्रयोग करने वाले जिहादी पाकिस्तान पर नकेल कसने हेतु विश्व समुदाय को आगे आना चाहिए हम संपूर्ण हिंदू समाज के लोग पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विजय पांडे, विनोद अग्रवाल, अमित सिंह, देवदत्त शुक्ला, अरविंद पांडे, प्रत्युष गुप्ता, शिवम द्विवेदी, अनिल भारतीया, किशन जायसवाल, प्रमोद, सचिन, शोभित, अमरनाथ तिवारी, सुशील राय, वीरेंद्र मणि, प्रेम कुमार मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button